गांव मालब में रविवार को बंदरों के एक गिरोह ने एक व्यक्ति पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए नल्हड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए घायल को राममनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली रैफर कर दिया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रहीं है।
गांव मालब निवासी प्रधान साबिर, मजीदा, हाजी यूसूफ, हाजी सईद, इब्रा, अमीरूदीन, आदि ने बताया की करीबन एक वर्ष से गांव में सैकड़ों बंदरो के गिरोह ने आतंक मचा रखा है।
बंदर एक घर से दूसरे घरों में घुसकर ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रास्तों से निकलने वाले राहगीर घर व छतों पर लोगों को देखते ही ये उन्हें काटने को दौड़ते हैं।
इनके आंतक से ग्रामीण सहमे व डरे है। ग्रामीणों ने बताया की पिछले 6 महीनें में बंदर लगभग सैकड़ो ग्रामीणों को काट चुके हैं। फरीद व एजाज ने बताया की रविवार को उसका भाई मौ0 अनवर मदरसे के कमरे में सो रहा था।
बदरों के एक गिरोंह ने कमरे में घुसकर उस पर हमला कर दिया। जिसके सिर व गर्दन पर गहरे घाव होने के कारण उसका काफी खून बह गया।
जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नल्हड़ अस्पताल नूंह में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे दिल्ली आरएमएलएच रैफर कर दिया। सरपंच अमजद खांन ने बताया की दो महीनें पहले वृद्व सरूपा घर पर बैठा हुआ था।
जिस पर बंदरों के एक गिरोह ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसने उपचार के बाद दहशत के चलते दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया की बंदरों के आंतक से ग्रमीणा भयभीत है। जिनको पकड़वाने की शिकायत वह कई बार प्रशासन से कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है।