फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जल्द तैयार होगा स्काई वॉक, नए साल में मिल सकता है तोहफा

Sun, 24 Nov 2019 07:43 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

 
  • मेट्रो-ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों को होगी सहूलियत, नए साल में मिल सकता है तोहफा
  • सामान ले जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रॉली बे की भी रहेगी सुविधा
विज्ञापन
स्काई वॉक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में ट्रेन और मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्काई वॉक की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल येलो लाइन और एयरपोर्ट लाइन के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी बल्कि ट्रेनों में सफर करने वालों को भी स्काइ वॉक के शुरू होने से वक्त की बचत और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी। 210 मीटर का प्रस्तावित स्काई वॉक लेमिनेटेड ग्लास के अंदर होगा और इस पर ग्रेनाइट प्लोरिंग होगी तो ताकि इसपर चलने वाले पूरी तरह सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन

 
डीएमआरसी ने इस परियोजना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। यात्रा के दौरान अपने साथ सामान ले जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रॉली बे के अलावा तमाम बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी ताकि मुसाफिरों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। 

स्काइवे का संचालन शुरू होने से रोजाना नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन और रेलवे स्टेशन से होकर आने जाने वाले लाखों यात्रियों की परेशानियां दूर हो जाएंगी। इसके तैयार होने से सड़क पार करने की भी जरूरत नहीं होगी। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक नए साल में दिल्ली वासियों को इसका तोहफा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें