फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 साल के बुजुर्ग ने किशोरी से होटल के कमरे में किया दुष्कर्म

Mon, 14 Jan 2019 10:25 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद की 16 वर्षीय किशोरी माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वह दिल्ली में रहने वाले भाई के पास जाना चाहती थी। स्टेशन पर ही 62 वर्षीय बुजुर्ग किशोरी को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले आया। यहां पहाड़गंज के एक होटल में उसने डरा-धमकाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। शनिवार को बुजुर्ग उसे चिड़ियाघर में छोड़कर फरार हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी हरियाणा में रोहतक के सांपला निवासी सतीश (62) को गिरफ्तार कर लिया। उस पर पॉक्सो, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, किशोरी परिवार के साथ गाजियाबाद शहर में रहती है। गत शुक्रवार शाम परिजनों के डांटने पर वह नाराज होकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां उसने रात प्लेटफार्म पर गुजारी। शनिवार तड़के उसे सतीश मिला। उसने किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दिल्ली भाई के घर जा रही थी। सतीश ने कहा कि वह भी दिल्ली जा रहा है और उसे भाई के घर छोड़ देगा। वह किशोरी को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और फिर कुछ काम होने का बहाना कर पहाड़गंज के होटल ले गया।

वहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। चार-पांच घटे यहां बिताने के बाद आरोपी उसी दिन किशोरी को लेकर चिड़ियाघर पहुंचा। वहां आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। किशोरी रोने लगी तो किसी ने पीसीआर को कॉल कर दी। निजामुद्दीन पुलिस किशोरी को लेकर थाने पहुंची। वहां से उसे पहाड़गंज थाने ले जाया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस होटल पहुंची तो पता चला कि आरोपी ने किशोरी को अपनी बेटी बताकर कमरा लिया था। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज और वहां दी गई आईडी के आधार पर रविवार को सतीश को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें