फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों की डोर हुई कमजोर... डांटने पर चाकू घोंपकर पिता को मार डाला

Mon, 14 Jan 2019 10:14 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 17 वर्षीय किशोर ने डांटने पर पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। किशोर पिता से डेढ़ सौ रुपये मांग रहा था। पिता ने रुपये देने से इंकार कर बेटे और अपनी पत्नी को डांटना शुरू कर दिया। इससे आग-बबूला किशोर ने रसोई से चाकू लेकर पिता के सीने पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


42 वर्षीय घायल को गंभीर हालत में उसकी पत्नी एलबीएस अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर किशोर को हिरासत में ले लिया। सोमवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, राम कुमार (बदला नाम) (42) न्यू अशोक नगर में पत्नी, 17 वर्षीय बेटे और अन्य परिजनों के साथ रहता था। राम कुमार नोएडा की एक निजी कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। 17 वर्षीय बेटा फिलहाल कुछ काम नहीं करता। अक्सर वह पिता से रुपयों की मांग करता था। पिता उसे डांटकर काम करने की हिदायत देता था।
विज्ञापन


कुछ दिन से किशोर की पिता से तनातनी चल रही थी। रविवार रात करीब 11:00 बजे किशोर अपने पिता से 150 रुपये मांगने लगा। राम कुमार ने बेटे को डांटते हुए रुपये देने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह पत्नी पर बेटे को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए डांटने लगा।

इससे किशोर आग-बबूला हो गया। उसने पास में रसोई में रखा चाकू उठाया और पिता के सीने में घोंप दिया। 11:15 बजे पुलिस को एलबीएस अस्पताल से घटना की सूचना मिली। इसके बाद रात में ही किशोर को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें