राजधानी के स्कूलों में बच्चों के साथ दुर्घटना घटित होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मंदिर मार्ग स्थित नामी सेंट कोलंबस स्कूल में छठवीं क्लास के छात्र की उंगली का एक हिस्सा दरवाजे में फंस कर कटने का मामला सामने आया है।
छात्र की माता-पिता ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर कुछ अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन भी किया। इस मामले की जांच के लिए स्कूल ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। छात्र की उंगली कटने की घटना शुक्रवार की है।
शुक्रवार को छात्र की मां को स्कूल से फोन आया कि उनके बेटे का हाथ कट गया है और उसे अस्पताल ले जाना पड़ेगा। अभिभावकों का आरोप है कि इस दौरान स्कूल ने छात्र को किसी भी तरह की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश नहीं की। न ही यह बताया कि बच्चे की चोट गंभीर है।