फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 गैंगस्टर गिरफ्तार: इनमें गोगी-टिल्लू और काला जठेड़ी गैंग के सदस्य भी, दिल्ली-हरियाणा के 152 ठिकानों पर छापे

Fri, 05 Dec 2025 09:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

16 गैंगस्टरों के पास से 18 पिस्टल, 43 कारतूस, एक मैगजीन, पांच चाकू और 10 लाख रुपये और गांजा बरामद हुआ है। रात भर चले अभियान में दिल्ली और हरियाणा में कुल 152 ठिकानों पर छापे मारे गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने गोगी गैंग के आठ, टिल्लू गैंग के पांच और काला जठेड़ी गैंग के एक सदस्य समेत 16 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। उत्तरी परिक्षेत्र की पुलिस ने बृहस्पतिवार को संगठित गिरोहों और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 16 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। टीम में 3 जिलों के 848 पुलिसकर्मी शामिल हुए।

विज्ञापन


पुलिस ने इनके कब्जे से तीन, दो पहिया वाहन, दो कार, 122 फोन, दो वायरलेस सेट, एक बुलेटप्रूफ थार और एक बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो-एन बरामद की है। 16 गैंगस्टरों के पास से 18 पिस्टल, 43 कारतूस, एक मैगजीन, पांच चाकू और 10 लाख रुपये और गांजा बरामद हुआ है। रात भर चले अभियान में दिल्ली और हरियाणा में कुल 152 ठिकानों पर छापे मारे गए।

परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि जबरन वसूली, हथियारों का अवैध कारोबार, ड्रग्स, लूट, झपटमारी जैसी अपराधों में शामिल गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को अभियान चलाया था।
विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी, उत्तर पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह और रोहिणी जिला के पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन के देखरेख में टीम गठित की गई। इसमें पुलिस ने गोगी गैंग के आठ, टिल्लू गैंग के पांच और काला जठेड़ी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अलग-अलग गैंग के आठ सदस्यों के ठिकानों पर भी दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया गया। आरोपियों से पुलिस ने 122 मोबाइल भी बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें