फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर छोड़कर जाने लगा छह साल का बेटा तो उसे थाने ले गए मां-बाप

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो गेम नहीं दिलाने से नाराज फर्स्ट क्लास का बच्चा (6) शुक्रवार दोपहर घर छोड़कर जाने लगा। वह घर से बाहर निकल गया तो पैरेंट्स उसे पकड़कर इंदिरापुरम थाने ले गए, जहां पुलिसवालों ने बच्चे को समझाया।
विज्ञापन


बाद में बच्चे ने कहा- सॉरी पापा, प्रॉमिस...अब घर छोड़कर नहीं जाऊंगा। इसके बाद पैरेंट्स उसे घर ले गए। इंदिरापुरम निवासी दंपति डराने के लिए छह साल के बेटे को लेकर थाने पहुंचे।

दंपति ने पुलिसवालों से कहा कि इसे पकड़ो और जेल भेज दो। एसआई शरद तिलारा ने जब कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वीडियो गेम नहीं दिलाने पर वह अक्सर घर छोड़ने की धमकी देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

बच्चा थाने के गेट के बाहर ही रोने लगा

शुक्रवार को तो वह घर से बाहर भी निकल गया। इसलिए वे उसे थाने लेकर आए हैं। हालांकि बच्चा थाने के गेट के बाहर ही रोने लगा था और पैरेंट्स से माफी मांगने लगा।

एसआई और महिला कांस्टेबल रीना ने बच्चे को समझाया कि पैरेंट्स की बात मानते हैं। ज्यादा जिद नहीं करते हैं। इसके बाद बच्चे ने रोते हुए अपने पापा को सॉरी बोला। प्रॉमिस किया कि अब घर छोड़कर नहीं जाएगा।

मनोचिकित्सक डॉक्टर रश्मि जोशी ने बताया कि बच्चे टीवी सीरियल और फिल्में देखकर इस तरह के कदम उठा लेते हैं। ऐसे में समय-समय पर उन्हें अच्छे बुरे का फर्क समझाना जरूरी है। कभी-कभी उन्हें थोड़ा डराना भी चाहिए, मगर ज्यादा बेहतर होगा कि थाने ले जाने के बजाए घर पर ही उन्हें समझाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें