फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से बदला लेने को छह वर्षीय बच्चे पर किया हमला

Thu, 11 Jul 2019 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
विज्ञापन

फतेहपुरबेरी थाना इलाके में एक युवक ने मामूली बात पर छह वर्षीय बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल बच्चे को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसकी आवाज चली गई है और वह पौने महीने बाद भी सदमे में है। 

विज्ञापन


दरअसल, बच्चे की मां ने आरोपी युवक को डांट दिया था। युवक ने बदला लेने के लिए बच्चे पर हमला कर दिया। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 16 मई को शाम करीब सवा छह बजे फतेहपुरबेरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहपुरबेरी गांव के पास कृष्णा (6) नाम का बच्चा गड्ढे में लहूलुहान पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


कृष्णा के मुंह और अन्य जगहों पर चोटें थीं। उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया था। उसके माता-पिता नौकरी करते हैं। मामला दर्ज कर फतेहपुरबेरी थानाध्यक्ष दिलीप कुमार की टीम ने जांच शुरू कर दी। 

कृष्णा को दो दिन पहले ही एम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी मिली। वह अभी भी बोल नहीं पा रहा है। पुलिस ने हमलावर के बारे में पता करने के लिए इलाके के करीब 200 लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला। 

इसी बीच कृष्णा ने कुछ प्रतिक्रिया देनी शुरू की। पुलिस ने संदिग्धों की फोटो दिखाई तो उसने आरोपी की फोटो पहचान ली। आरोपी की पहचान राहुल उर्फ अमित (23) के रूप में हुई। 

वह राज मिस्त्री है और पीड़ित बच्चे के मोहल्ले में रहता है। पुलिस ने आरोपी को नौ जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि कृष्णा की मां से उसका झगड़ा हो गया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने राहुल पर हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें