फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चढ़त के दौरान युवकों ने दूल्हे के पिता से लूटे जेवरात और रुपये, विरोध करने पर की फायरिंग; छह घायल

Sun, 02 Feb 2025 10:52 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई (बुलंदशहर)

सार

बुलंदशहर जिले में चढ़त के दौरान अज्ञात युवकों ने हथियारों के बल पर दूल्हे के पिता के हाथ से जेवरात और नकदी से भरे थैले को लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें चार से पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। 
 
विज्ञापन
फायरिंग में छह लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिबाई थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी खेल निवासी सौरभ की चढ़त के दौरान अज्ञात युवकों ने रविवार देर रात तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें चार से पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच के जुट गई है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरीखेल निवासी युवक सौरभ की रविवार देर रात बारात चढ़ रही थी। चढ़त उनके घर से पैंठ चौराहा होते हुए धर्मपुर रोड स्थित धर्म गार्डन जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही बरात पैंठ चौराहा से थोड़ी आगे निकली तो पीछे से एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए तीन से चार हथियार बंद युवकों ने बरात को रोक लिया। हथियारों के बल पर दूल्हे के पिता भरत के हाथ से जेवरात और नकदी से भरे थैले को लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दूल्हे के पिता भरत, दूल्हे के मामा अलीगढ़ निवासी बनवारी लाल, और मोहल्ला चौधरीखेल निवास लोकेश, विनोद, सोनू और गुलशन गोली लगने से घायल हो गए। 

वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने लगे। जिनमें से दो आरोपियों को लोगों ने पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि फायरिंग करने वाले दो युवकों को पकड़ लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही। गंभीर रूप से तीन घायलों को सीएचसी से रेफर कर दिया गया है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें