चितरंजन पार्क में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार ढहने से छह मजदूर दब गए। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। घायलों का एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
2 of 4
wall collapsed
पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह प्लॉट मनोज अरोड़ा का है। उस पर कई मंजिला इमारत बननी थी। आरोप है कि ठेकेदार जल्दी-जल्दी काम करवा रहा था। इस कारण हादसा हुआ। हादसे के समय न तो ठेकेदार और न ही मालिक घटनास्थल पर मौजूद था।
विज्ञापन
3 of 4
wall collapsed
दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि ई-583 ग्रेटर कैलाश-भाग-दो में बेसमेंट का निर्माण का कार्य चल रहा था। यहां बेसमेंट की दीवार बन गई थी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे यह दीवार अंदर की तरफ अचानक ढह गई। इसके नीचे छह मजदूर दब गए।
पुलिस को स्थानीय निवासी उमेश ने घटना की सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड, दिल्ली पुलिस व डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम पहुंची। सभी छह घायल मजदूरों को मलबे से निकालकर एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मजदूर सतीश (42) को मृत घोषित कर दिया। घायल नारायण (48), दुर्गा मांझी (38), कपिल (27), रामस्वरूप (50) और रवि मिश्रा (27) का एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
पुलिस अधिकारी दुर्गा मांझी की हालत गंभीर बता रहे हैं। बाकी मजदूरों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में शनिवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।