फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अवैध रूप से रह रहे थे नाइजीरियाई नागरिक, पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

Sun, 26 Jan 2025 03:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे 6 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इसमें से अधिकतर समय खत्म हो जाने के बाद भी यहां रह रहे थे।
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे 6 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इसमें से अधिकतर समय खत्म हो जाने के बाद भी यहां रह रहे थे।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एएनएस साउथ ईस्ट ने सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित एक इमारत से दो महिलाओं समेत सभी छह नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान नाइजीरिया निवासी एज़ेगु ओबियोरा फ्रैंकलिन हॉवर्ड (31), बोआडू नैन्सी (30), कौआडियो योपो लियोपोल्ड (28), हेनरी (27), मैरी थेरेसा (26) और सैंडी पैट्रिक (35) के रूप में हुई। इस मामले में हरि नगर, आश्रम दिल्ली निवासी मालिक मुदु मुगल रे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी इनकी इमारत में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें