फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली उच्च न्यायालय में छह नए न्यायाधीश आज लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। हाईकोर्ट में आज (21 जुलाई) छह नए न्यायाधीश शपथ लेंगे। अब हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय की ओर से उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव, नितिन वासुदेव संभ्रे, विवेक चौधरी, अनिल क्षत्रपाल, अरुण कुमार मोंगा और ओम प्रकाश शुक्ला आज शपथ लेंगे। दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति संभ्रे पहले बॉम्बे उच्च न्यायालय में थे, जबकि न्यायमूर्ति चौधरी और शुक्ला इलाहाबाद उच्च न्यायालय से हैं। न्यायमूर्ति क्षत्रपाल पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में कार्यरत थे और न्यायमूर्ति मोंगा राजस्थान उच्च न्यायालय से आए हैं। न्यायमूर्ति राव को कर्नाटक उच्च न्यायालय से दिल्ली वापस स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा 16 जुलाई को दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश, न्यायमूर्ति विभु बाखरू को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति पर विदाई दी गई थी। इस पुनर्गठन के परिणामस्वरूप उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय कॉलेजियम का भी पुनर्गठन होगा। अब तक कॉलेजियम में मुख्य न्यायाधीश उपाध्याय, न्यायमूर्ति बाखरू और न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह शामिल थे। केंद्र सरकार ने 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के आधार पर इन छह न्यायाधीशों के दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरण को अधिसूचित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें