फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने की बच्ची की फ्लाइट में मौत, पटना से दिल्ली एम्स ले जा रहे थे परिजन

Thu, 25 Jul 2019 07:33 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एम्स में दिल की बीमारी का इलाज कराने पटना से लाई जा रही 6 माह की बच्ची की फ्लाइट में मौत हो गई। उसके दिल में छेद था और एम्स में इलाज चल रहा था। बच्ची की शिनाख्त बेगूसराय (बिहार) निवासी रुचिता कुमारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में बीमारी से मौत की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि बेगूसराय निवासी राजेंद्र रंजन अपनी पत्नी डिंपल के साथ 6 महीने की बेटी रुचिता को लेकर स्पाइसजेट विमान से दिल्ली आ रहे थे। रास्ते में बच्ची का स्वास्थ्य बिगड़ गया और उसके शरीर ने हरकत करना बंद कर दिया। 

विमान के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही बच्ची को तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची के परिजनों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि बच्ची के दिल में छेद था, जिसका एम्स में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसे एम्स में इलाज के लिए ही लेकर आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें