दिल्ली के छह नेताओं को मिली जगह
नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन नवीन की इस टीम में दिल्ली से कुल छह नेताओं को जगह मिली है। इन नेताओं में राम माधव, बी.एल. संतोष, संदीप पाठक, सुनील बंसल, डॉ. स्वदेश सिंह और जय प्रकाश शामिल हैं। इन सभी नेताओं को पार्टी संगठन में अहम पद दिए गए हैं।
इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली से राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री का पदभार मिला है। सुनील बंसल भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। संदीप पाठक को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. स्वदेश सिंह को भी राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। जय प्रकाश को भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।