झांसी मंडल के भीमसेन-गोविंदपुरी खंड पर पुराने स्टील गर्डर पुल के स्थान पर पीएससी स्लैब डालने के कारण कई ट्रेनें निरस्त और विलंबित हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
झांसी मंडल के भीमसेन-गोविंदपुरी खंड पर स्थित एक पुराने स्टील गर्डर पुल के स्थान पर 5x7.15 मीटर पीएससी स्लैब डालने का कार्य किया जा रहा है। इस निर्माण के कारण वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से कानपुर की ओर जाने और आने वाली कई ट्रेन को निरस्त करने के साथ ही कई ट्रेन विलंब से रवाना होंगी।
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से कानपुर की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 01801 वीरांगना लक्ष्मीबाई-गोविंदपुरी पैसेंजर और गाड़ी संख्या 01802 गोविंदपुरी-वीरांगना लक्ष्मीबाई पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया है। जबकि गाड़ी संख्या 12143 लोकमान्य तिलक-सुल्तानपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12173 लोकमान्यतिलक-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गाड़ी संख्या 64607 वीरांगना लक्ष्मीबाई-कानपुर आधे घंटे, गाड़ी संख्या 64608 कानपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई पैसेंजर सुबह 9:05 बजे के बजाय 10:45 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेनों के निरस्त और लेट होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।