फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बच्चों के कंबल में मिला छह फुट का कोबरा

Tue, 24 Sep 2019 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

  • कोबरा बेड पर सो रहे दो बच्चों के पास कंबल में लिपट कर बैठ गया
  • गनीमत रही कि कोबरा ने बच्चों को कोई नुकसान नहीं पंहुचाया
  • परिवार के सदस्यों ने किसी तरह से बच्चों को कमरे से बाहर निकाल
विज्ञापन
कोबरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर गांव स्थित एक मकान में छह फुट लंबा कोबरा सांप घुसने से हड़कंप मच गया। कोबरा बेड पर सो रहे दो बच्चों के पास कंबल में लिपट कर बैठ गया। गनीमत रही कि कोबरा ने बच्चों को कोई नुकसान नहीं पंहुचाया। 

विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने किसी तरह से बच्चों को कमरे से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर वन जीव विभाग संरक्षण विभाग के कर्मचारी मौके पर पंहुचे व कोबरा को पकड़ कर अरावली में छोड़ दिया।

वन विभाग के अनिल गंडास ने बताया कि उन्हें सोमवार का सुबह पांच बजे फोन पर सूचना मिली कि गांव निवासी राजेश के घर में सांप घुस आया है। उन्होंने कहा वे तुंरत मौके पर पंहुचे तो पाया कि कोबरा बेड बेडरूम में कंबल में लिपटा हुआ था। 
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने बताया कि रात 12.30 बजे इस बेड पर दो बच्चे सो रहे थे। बच्चों की मां ने जब सांप को देखा व हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह से बच्चों को जल्दी से उठाया व बाहर निकाल लिया। 

अनिल गंडास ने बताया कि यह 6 फुट का स्पैकटिकलड कोबरा था। घर की जांच से पता चला कि कोबरा घर कि खिड़की से घुसा था वहां पर जाली नहीं लगी थी और पीछे झाड़ियां भी उगी हुई थी। उन्होंने कहा सांप अपने भोजन की तलाश मे ही घरों मे घुसता है। बारिश के मौसम मे थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें