fire in meter at rk puram
- फोटो : हिमांशु सोनी
बेहोश हुए लोगों को बाहर निकालने के दौरान दो पुलिसकर्मियों की भी हालत खराब हो गई थी। हालांकि उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। परिवार के तीन लोगों का अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा है। आरकेपुरम थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके का एफएसएल से मुआयना कराया गया है। आग से दो बाइक व एक साइकिल पूरी तरह जल गईं। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मिलिंद डुंबेरे के अनुसार, मकान नंबर-742, सेक्टर-12 आरकेपुरम में पंकज(37) परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी स्वाति (34), मां दर्शना (74) और बेटा अभिनव (4) है।