टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड के सभी छह आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी। सभी आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश होंगे।
अदालत ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड के सभी छह आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा अदालत ने जेल अधिकारियों को सभी आरोपियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 29 मई को उन्हें अगली सुनवाई के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले 12 मई को जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में गिरफ्तार सभी छह कैदियों को जांच के तहत रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ले जाया गया था। आरोपी दीपक, योगेश, राजेश बवानिया, रियाज, चवन्नी और अताउल रहमान को जेल के सीसीटीवी फुटेज से तुलना करने के लिए फोटोग्राफी के साथ-साथ वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि हत्या करने और हथियार ठिकाने लगाने के दौरान सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गए थे।