फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करना पड़ा महंगा, निरीक्षक ने कराया उठक-बैठक

Sun, 30 Dec 2018 02:44 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खुले में शौच करने पर जुर्माना हो सकता है, इसका अंदाजा तो लोगों को है लेकिन ऐसा करने पर सजा भी मिल सकती है। सेक्टर-18 बाजार में शनिवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। खुले में लघुशंका करने वाले को प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक ने उठक-बैठक करा डाली। सवाल उठे तो अधिकारियों की नाराजगी निरीक्षक को झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


शनिवार को 15 लोगों से 2 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जिसमें 10 लोग खुले में लघुशंका और 5 लोग खुले में शौच करते पकड़े गए। इन सभी लोगों से प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जुर्माना वसूला और खुले में शौच न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। लेकिन सेक्टर-18 में जिस तरह की कार्रवाई की गई, वह दिन भर शहर में चर्चा रही। 

लोगों का कहना था कि जब जुर्माना वसूला जा रहा है तो दंडात्मक कार्रवाई क्यों की जा रही है। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्मचारी ने इसे सबक सिखाने के लिए की गई कार्रवाई बताया। लेकिन जब जन स्वास्थ्य विभाग के डीजीएम एस के गुप्ता तक जानकारी पहुंची तो उन्होंने निरीक्षक को फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें