फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक चलती रही सुनंदा के बेटे से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत में एसआईटी (विशेष जांच दल) ने बृस्पतिवार को सुनंदा पुष्कर के बेटे शिव मेनन से पूछताछ की। शिव मेनन से देर रात तक पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने शिव मेनन से पूछताछ होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शशि थरूर व उनके घरेलू नौकर नारायण सिंह से दूसरे दौर की पूछताछ जल्द ही की जाएगी। सुनंदा केविसरा को जांच के लिए जल्द ही विदेश भेजा जाएगा। विसरा को विदेश भेजने की प्रक्रिया जारी है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुनंदा पुष्कर का बेटा शिव मेनन बृहस्पतिवार दोपहर को एक बजकर 20 मिनट पर वसंत विहार स्थित एएटीएस (वाहन चोरी निरोधक दस्ता) के कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन

विज्ञापन

इन 35 लोगों से अबतक हो चुकी है पूछताछ

शिव मेनन कांग्रेसी नेता शशि थरूर की गाड़ी से एएटीएस के ऑफिस पहुंचा था। गाड़ी को सुनंदा पुष्कर का ड्राइवर बजरंगी चला रहा था। शाम के समय एसआईटी प्रमुख दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ और एसआईटी सदस्य राजेंद्र सिंह एएटीएस कार्यालय ये कहीं चले गए थे। शिव मेनन से एसआईटी के अन्य सदस्य देर रात तक पूछताछ कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि शिव मेनन से बुधवार को पूछताछ होनी थी, मगर शिव मेनन दिल्ली में नहीं आया था। पूछताछ के लिए शिव मेनन को पिछले सप्ताह कानूनी नोटिस भेजा गया था।

सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय तरीके से मौत मामले में अब करीब 35 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। इनमें क्रांगेस सांसद शशि थरूर, उनकेस्टाफ, सपा के पूर्व नेता अमर सिंह और कई पत्रकार आदि शामिल हैं। गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी, 2014 को लीला होटल के कमरा नंबर 345 में मृत पड़ी मिली थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें