फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाई दूज पर तोहफों में झलक रही बहनों की पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम, नाम लिखे नेकलेस और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट हैम्पर बने पसंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। भाई दूज पर बहनों को उपहार देने का अंदाज समय के साथ बदल रहा है। ऐसे तोहफों की मांग बढ़ रही है, जिन्हें खास तौर पर बहन के नाम और पसंद के मुताबिक तैयार कराया जा रहा है। बाजार में पर्सनलाइज्ड गिफ्ट का चलन तेजी से बढ़ा है। बहनों के नाम लिखे नेकलेस, फोटो फ्रेम, कस्टमाइज्ड मग, कुशन और गिफ्ट हैम्पर खूब पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया ने ट्रेंड को नया बाजार दिया है। इंस्टाग्राम पर कई कारोबारियों के पेज पर बहनों के नाम वाले कस्टम मेड गोल्ड प्लेटेड नेकलेस आकर्षण का केंद्र बने हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी पर्सनलाइज्ड गिफ्ट के कई विकल्प उपलब्ध हैं। यहां से नाम लिखे ब्रेसलेट, कस्टमाइज्ड कुशन, एलईडी फोटो फ्रेम आदि उत्पाद खरीदे जा रहे हैं। गिफ्ट हैम्पर का चलन कारोबार में वृद्धि का अवसर दे रहा है। इसमें चॉकलेट, परफ्यूम, स्किन केयर उत्पाद, ज्वेलरी आदि एक साथ सजाकर दिए जा रहे हैं। पर्सनलाइज्ड गिफ्ट का चलन बहनों की पसंद को महत्ता देने का माध्यम बन रहा है। यह दर्शाता है कि भाई अपनी बहन की पसंद को लेकर कितना संजीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें