गाजियाबाद में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौत हो गई। वहीं, भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों स्कूटी पर से ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे।
बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर कॉलोनी के पास तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। इस घटना में बहन की मौके पर मौत हो गई और भाई गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों भाई-बहन स्कूटी पर बैठकर ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
लोनी के राहुल गार्डन धाम एनक्लेव कॉलोनी में राजकुमार परिवार के साथ रहते हैं। रविवार सुबह करीब 6:45 राजकुमार की बेटी सीता और उसका बेटा स्कूटी पर घर से कुछ दूरी पर ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। बेहटा हाजीपुर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना में सीता की मौत हो गई। भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि महिंद्रा पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तरफ से मिली शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।