फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शिक्षा की राजनीति जरूर जीतेगी': सिसोदिया की पत्नी ने केंद्र पर साधा निशाना, बोलीं- झूठ और साजिश होगी बेनकाब

Wed, 07 Jun 2023 07:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

सीमा सिसोदिया ने राजधानी वासियों को पत्र लिखने के साथ-साथ उसे ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 
विज्ञापन
सीमा सिसोदिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात के बाद पत्नी सीमा सिसोदिया ने राजधानी वासियों को पत्र लिखने के साथ-साथ उसे ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट में कहा कि न जाने और कितने दिन मुझे, पति और परिवार को ऐसी साजिशें झेलनी पड़ेंगी। सही कहते थे सब, राजनीति गंदी है पर चाहे ये जो भी कर लें। अरविंद व मनीष के शिक्षा के सपने को सलाखों के पीछे कैद नहीं कर पाएंगे। शिक्षा की राजनीति जरूर जीतेगी। 

विज्ञापन

बुधवार को 103 दिन बाद मनीष से सात घंटे के लिए मुलाकात हुई। वह भी इस तरह की पुलिस बेडरूम के दरवाजे पर बैठी लगातार देख रही थी और हर बात सुन रही थी। वहीं, उन्होंने खुलासा किया कि पार्टी बनाने के दौरान बहुत से शुभचिंतकों ने राजनीति के चक्कर में नहीं पड़ने का सुझाव दिया था, क्योंकि यहां पहले से बैठे लोग काम करने नहीं देंगे और परिवार को परेशान करेंगे, लेकिन मनीष की जिद थी और उन्होंने पार्टी बनाकर काम करके भी दिखाया। वे जेल में भी शिक्षित और समृद्ध भारत का सपना मजबूती से बुन रहे हैं। झूठ और साजिशों के सामने ईमानदारी और शिक्षा की राजनीति का सपना जरूर जीतेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें