फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसोदिया बोले,  भाजपा सरकार में बढ़ी महंगाई, घर चलाना हुआ मुहाल 

Wed, 15 Jan 2020 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आप ने मंगलवार को केंद्र सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा है। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते छह साल से  जनता को महंगाई का तोहफा दे रही है। महंगाई बढ़ती जा रही है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप सरकार की नीतियों व मुफ्त बिजली-पानी, बेहतर शिक्षा-चिकित्सा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसी सुविधाओं से को लोगों को मासिक खर्च में बचत हो रही है। लेकिन भाजपा नेताओं को यह भी पसंद नहीं आ रहा है। वह लगातार कह रहे हैं कि दिल्ली में सरकार बनते ही आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से शुरू सब्सिडी योजनाओं को तत्काल बंद कर दिया जाएगा। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 1 साल में महंगाई दर 2.1 से बढ़कर 7.4 प्रतिशत पर पहुंच गया है। सब्जी के दाम पूरे देश में लगभग 60 फीसदी बढ़ गए हैं। उन्होंने भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के बयान का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार आई तो दिल्ली की जनता को मिलने वाली सभी मुफ्त सुविधाओं को बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो में राजनीतिक विज्ञापनों पर चुनाव आयोग की रोक उचित : हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव आचार संहिता के लागू होने के बाद मेट्रो में राजनीतिक विज्ञापनों पर चुनाव आयोग की रोक के फैसले को बरकरार रखा है।

चुनाव आयोग के इस फैसले को एक निजी विज्ञापन एजेंसी ने चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव करवाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता के दौरान मेट्रो परिसर और मेट्रो ट्रेनों में राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक लगाने का फैसला उचित है।

कोर्ट ने कहा कि यह सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि राज्य या पब्लिक क्षेत्र उपक्रमों में चुनाव आचार संहिता के दौरान राजनीतिक विज्ञापनों से किसी राजनीतिक दल का समर्थन व प्रचार करते विज्ञापनों से मतदाता प्रभावित ना हों। कोर्ट ने कहा की मुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए चुनाव आयोग का यह निर्णय सांविधानिक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें