अफ्रीकी मूल के भाई ने बहन को खाते से रुपये निकालने से मना कर दिया तो बहन पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने युवती का अलग से खाता खुलवाया। तब जाकर मामला शांत पड़ा। मूलरूप से अफ्रीका की रहने वाली एक छात्रा अपने भाई के साथ नॉलेज पार्क स्थित शारदा विवि से मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।
वह शहर के सेक्टर बीटा-एक में रहती है। बुधवार सुबह छात्रा रोती हुई कासना कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि भाई खर्च के लिए बैंक से पैसे निकालकर नहीं दे रहा।
पुलिस ने छात्र से पूछा तो वह चुप रहा। सारी बात सुनने के बाद भाई ने कोतवाल से कहा कि बहन ज्यादा रुपये खर्च करती है इसलिए खाते से रुपये निकालने से इनकार कर दिया था। बाद में छात्रा का एक अलग खाता खुलवाया तो मामला शांत हुआ।