फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! धर्म परिवर्तन न कर ले मेरी पत्नी

Wed, 03 Feb 2016 05:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान एक शख्स ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है। वियतनाम की रहने वाली उसकी पत्नी सेक्टर-63 की एक कंपनी में काम कर रही है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही उसका वियतनाम ट्रांसफर कर दिया। महिला के पति ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


सीकर जिले के रहने वाले मनोज व्यास जयपुर में लकड़ी के कारोबारी हैं। वियतनाम से लकड़ी मंगवाकर वह सप्लाई करते हैं। मनोज ने बताया कि काम के सिलसिले में 2012 में वियतनाम गए थे, जहां ट्रांसलेटर प्रोंग थाई खैम महिला से उनकी जान पहचान हो गई।

उसी साल दिसंबर में उन्होंने शादी कर ली। इसके बाद महिला उनसे मिलने यहां आती रही। उनका एक बच्चा हो गया। पिछले साल अगस्त में ऑनलाइन एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये उसे सेक्टर-63 की एक कंपनी में नौकरी मिल गई। इसके लिए उसे एक साल का वीजा मिला।
विज्ञापन


मनोज के अनुसार, कंपनी में एक महीने में ही पत्नी का दूसरे धर्म के प्रति रुझान बढ़ने लगा। वह उससे उस धर्म की तारीफ करने लगी। इससे मना करने पर वह उसे पुलिस में शिकायत करके जेल भिजवाने की धमकी देने लगी।

युवक का आरोप है कि कंपनी ने पत्नी को वियतनाम ट्रांसफार्मर कर दिया है, जबकि बच्चा उसके पास ही है। डीएसपी डॉ. अनूप कुमार का कहना है कि कंपनी अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें