कल्कि महाराज प्रमोद कृष्णम के जन्मोत्सव में शिरकत करने सोमवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार होने पर नरेंद्र मोदी कहते थे कि कांग्रेस तो केवल लव लेटर लिखती है।
अब आप सत्ता में हैं, बिना किसी कार्यक्रम अचानक ही पाकिस्तान जा धमकते हैं, आप अपनी बताएं मोदी जी, आप आखिर कर क्या रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने पीएम के पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ के जन्मदिन में पहुंचने पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसी भी देश का प्रधानमंत्री ऐसा नहीं है। जो बिना बुलाए अचानक किसी देश में पहुंच जाए और इसकी जानकारी भी किसी को न हो। उन्होंने कहा कि यह किसी भी मुद्दे पर वार्ता करने का यह तरीका नहीं है और न ही इस तरह से किसी मुद्दे का हल निकलेगा।