फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर मीका के करीबी ने ही की थी घर में चोरी, ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में

Thu, 02 Aug 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अंकित वासन(बाएं), मीका सिंह(दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली के पश्चिमी जिले की कीर्ति नगर थाना पुलिस ने बॉलीबुड गायक अमरीक सिंह उर्फ मीका के मुंबई स्थित आवास में चोरी करने वाले अंकित वासन (27) को विकासपुरी से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


वह मीका के साथ म्यूजिक अलबम एडिटर था। उसके कब्जे से 6900 यूएस डॉलर, 10 लाख 83 हजार रुपये और म्यूजिक सॉफ्टवेयर बरामद किया गया है। वह मीका के घर में कई बार चोरी कर चुका है। दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है।

पश्चिमी जिला डीसीपी विजय कुमार के अनुसार, कीर्ति नगर थानाध्यक्ष अनिल शर्मा की टीम को 31 जुलाई को आरोपी अंकित वासन के बारे में सूचना मिली थी। वह उत्तम नगर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए की थी चोरी

ankit vasan - फोटो : अमर उजाला
अंकित ने बताया कि वह 15 वर्ष से मीका के साथ म्यूजिक फिल्म एडिटर था। उसने 29 जुलाई को मीके के घर में चोरी की थी। वह दो दिन छिपा रहा और 31 जुलाई को दिल्ली आ गया।

अंकित का कहना है कि उसकी कई गर्लफ्रेंड हैं। उनका खर्चा उठाने के लिए वह मीका के घर में चोरी करता था। हालांकि पहले इसकी भनक मीका व उसके परिजनों को नहीं लगी थी।

डीसीपी कुमार ने बताया, 'हमने वासन के पास से 50 हजार रुपये कैश बरामद किया है। इसके अलावा उनके 3 अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में 5 लाख रुपये जमा है। उनके पास से एक हार्ड डिस्क मिली है जिसमें म्यूजिक सॉफ्टवेअर हैं। इसके अलावा उनके पास से स्टूडियो की चाभियां भी बरामद की गई हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें