रामजस कॉलेज विवाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) व दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) के समर्थन में गायक अभिजीत भट्टाचार्य भी उतर आए हैं। मंगलवार को डूसू कार्यालय पहुंचे अभिजीत ने कहा कि वे देश के टुकड़े करने वालों के खिलाफ हैं, ऐसे लोगों को इस देश में नहीं होना चाहिए।
रामजस कॉलेज में उमर खालिद को बुलाए जाने पर उन्होंने कहा कि उसे वहां बुलाने से किसी का भी खून खौल सकता है। जेएनयू के विवादित छात्र पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उमर खालिद देशविरोधी है। वह देश के टुकड़े टुकड़े कर देने की बात करता है।
उन्होंने सवाल उठाया कि वह इस देश में ही क्यों है। वह जिस देश से संबंध रखता हो उसे वहां भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खालिद के डीएनए की जांच कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि वह इस देश में पैदा हुआ है या नहीं।