फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर भी फोड़ दिया, सवा किलो चांदी भी लूट ले गए

Thu, 24 Apr 2014 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट की वारदातों के लिए शहर आराम गाह बनता जा रहा है। बुधवार रात और बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दो अलग-अलग मामलों में एक ज्वैलर और एक सेल्स मैन को निशाना बनाया।
विज्ञापन


पहली घटना थाना सारन क्षेत्र में बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुई। मुकेश कुमार जवाहर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं, उनकी घर के पास सारन रोड पर ज्वैलरी शॉप है। मुकेश के मुताबिक रात में वह दुकान बंद करके घर की ओर पैदल ही जा रहे थे, तभी उनके पीछे से एक बदमाश आया और उनका बैग छीनने लगा।

मुकेश ने विरोध किया तो बदमाश ने उनके सिर पर लोहे के हथौड़े वार किया, जिससे उनके हाथ से बैग छूट गया। मुकेश का कहना है कि इसी दौरान एक डिस्कवर बाइक पर पीछे आए दो लोगों के साथ बैठ कर बदमाश फरार हो गया। मुकेश ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने उनके लोहे का हथौड़ा उन पर फेंक दिया। मुकेश के सिर में चोट आई है।
विज्ञापन


उसने घटना की सूचना पुलिस व अन्य व्यापारियों को दी। बताया गया है कि बदमाश भागते समय एक स्पीड ब्रेकर से टकरा गए और उनकी बाइक गिर गई, जिसे छोड़ कर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद मुकेश को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके सिर में चार टांके आए हैं।

दूसरी घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:00 बजे की है। मुजेसर थाना क्षेत्र में थर्मल पावर हाउस के पास पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने विनोद कुमार नामक युवक से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। विनोद संजय कॉलोनी में रहता है और वहीं पर सेतु ट्रेडिंग कंपनी में सेल्स मैन में है।

विनोद ने पुलिस को बताया कि वह गुरूवार को दोपहर रुपये लेकर एक्सिस बैंक जा रहा था, इसी दौरान थर्मल पावर के सामने पीछे से आए बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया और भागने लगे। जब उसने पीछा किया बदमाशों ने उस पर हैल्मेट से हमला किया और फरार हो गए। विनोद के मुताबिक बैग में करीब 3.83 लाख रुपये थे, जिन्हें वह दुकानदारों से कलैक्शन करके लाया था। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

थाने में व्यापरियों का हंगामा
ज्वैलर पर हमले के मामले में बृहस्पतिवार सुबह सारन क्षेत्र के गुरूद्वारा रोड व्यापारी एसोसिएशन, स्वर्णकार एसोसिएशन और अन्य व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि सारन थाना पुलिस से मिलने पहुंचे। लेकिन पुलिस की ओर से ठीक से उनकी बात नहीं सुने जाने पर व्यापारी भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया।

गुरूद्वारा रोड एसोसिएशन के प्रधान नीरज भाटिया ने बताया कि व्यापारियों ने पुलिस से मिल कर बढ़ती आपराधिक घटनाओं के प्रति रोष व्यक्त किया है और पुलिस से मार्केट की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान सतपाल मुंजाल, राकेश, वीर सिंह नैन, चौधरी रामवीर, नवीन और रविकूपर सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें