दोस्ती के रिश्ते को और मजबूत करने में इस बार दोस्तों का साथ निभाएगा सिलिकॉन बैंड। जिसकी युवा जमकर खरीदारी कर रहे हैं। शहर में अगस्त के पहले रविवार को मनाए जाने वाले फ्रेंडशिप डे की तैयारियां जोरों पर हैं।
दोस्तों को उपहार देने और सरप्राइज प्लान करने के साथ ही अपनी दोस्ती की गांठ को मजबूत बांधने के लिए लोग फ्रेंडशिप बैंड की खरीदारी कर रहे हैं।
डिजाइनर बैंड के साथ ही सिलिकॉन बैंड युवाओं को खासा आकर्षित कर रही है। जिसकी लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। एनएच-5 स्थित गिफ्ट गैलरी की प्रबंधक रश्मि ने बताया कि कोई उपहार तो कोई कार्ड खरीद रहा है मगर बैंड तो हर कोई खरीदता है।
बैंड के प्रति लोगों के रुझान को देखते हुए पहली बार अनब्रेकेबल सिलिकॉन बैंड उतारा गया है। स्ट्रेचेबल होने के कारण इनके टूटने की आशंका न के बराबर होती है। इतना ही नहीं बैंड के चमकीले रंग अंधेरे में भी दिखाई देंगे।