फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकरी मेले में 150 सिपाही तैनात, फिर भी लगा जाम

Fri, 27 Mar 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीकरी खुर्द गांव में लगे महामाया देवी मेले में उमड़ी भारी भीड़ के चलते नेशनल हाईवे-58 जाम हो गया। जाम से निपटने के लिए लगाए गए 150 पुलिसवाले भी इसे रोकने में नाकाम हो रहे हैं।
विज्ञापन


जाम से  दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच सफर करने वाले सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंसे रहे। जाम के कारण बृहस्पतिवार को  वाहन घंटों सड़क पर रेंगते रहे।

सीकरी मेले में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता है। अमर उजाला ने एक दिन पहले ही इस बात की आशंका जता दी थी कि सीकरी मेले में आने वाली भीड़ से नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो सकती है।

पुलिस ने भी मेले में व्यवस्था बनाने और हाईवे-58 पर ट्रैफिक सुचारु रखने के तमाम इंतजाम किए थे, मगर बृहस्पतिवार शाम से ही लगातार बढ़ी भीड़ से आखिर सभी इंतजाम ध्वस्त हो गए। हाईवे-58 पर जाम लगना शुरू हुआ तो जरा ही देर में वाहनों  की लंबी कतार लग गईं।
विज्ञापन


जाम में बुजुर्ग और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। रोडवेज और प्राइवेट फंसने के कारण कई यात्री घंटों परेशान रहे। नोएड और गाजियाबाद में नौकरी करने वाले मोदीनगर-मेरठ के यात्री जाम में फंस गए। घंटों तक रेंगने के बाद ही लोग यहां जाम से निकल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें