स्टेशन प्रबंधन में मिलेगी मदद, होगा नियमित रखरखाव
पे एंड यूज मॉडल से रेलवे को भी नियमित रखरखाव के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी। इससे सुविधाओं को लंबे समय तक सुचारू रूप से चलाया जा सकेगा। रेलवे लगातार स्टेशनों के आधुनिकीकरण और स्वच्छता को लेकर कदम उठा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के अनुरूप रेलवे भविष्य में इन सुविधाओं को और विस्तार दे सकता है। जिन स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, वहां भी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनके रखरखाव के लिए आधुनिक तकनीक और डिजिटल भुगतान प्रणाली भी जोड़ी जा सकती है।
भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर स्वच्छता प्राथमिकता
दिल्ली सराय रोहिल्ला और हजरत निजामुद्दीन जैसे बड़े स्टेशनों पर रोजाना लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ लोकल और पैसेंजर ट्रेनों की भी आवाजाही रहती है। ऐसे में इन स्टेशनों पर स्वच्छता प्रबंधन को हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। नई पहल के तहत तैयार किए जाने वाले शौचालयों में आधुनिक निर्माण सामग्री, लाईटिंग, बेहतर वेंटिलेशन, साफ पानी, बच्चों के लिए छोटे साइज के कमोड, वरिष्ठ नागरिकों के लिए हैंड रेल, हैंड वॉश की बेहतर व्यवस्था और समय-समय पर सफाई के लिए कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
रेलवे को यात्रियों की शिकायतों से मिलेगा छुटकारा
सोशल मीडिया पर रेलवे स्टेशनों के शौचालयों में अस्वच्छता व खराब हालत की शिकायतें मिलती रही है। मौजूदा शौचालय या तो अपर्याप्त हैं या उनकी हालत खराब है। कई बार यात्रियों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। मोदीनगर और नरवाना जैसे स्टेशनों पर अक्सर लोकल रूट पर यात्रा करने वाले लोग बड़ी संख्या में आते हैं। वहां शौचालयों की कमी या अव्यवस्था की शिकायतें पहले भी उठती रही हैं। नई व्यवस्था से रेलवे को यात्रियों की शिकायतों से भी छुटकारा मिलेगा।