फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
24 मई को अंबाला में होगा मास डिपुटेशन व प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) की नूंह डिपो कमेटी ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर गेट मीटिंग की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा 34 सूत्रीय मांग पत्र पर कार्रवाई करवाने के लिए 24 मई को अंबाला स्थित परिवहन मंत्री आवास पर आयोजित मास डिपुटेशन एवं प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे।

अध्यक्षता डिपो उपप्रधान प्रमोद अहलावत ने की, जबकि संचालन डिपो सचिव जयसिंह चौहान ने किया। बैठक में राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया, राज्य सचिव जुबेर खान तथा केंद्रीय कमेटी सदस्य वीरेंद्र फरीदाबाद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। गेट मीटिंग के बाद यूनियन द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भारी संख्या में 24 मई को अंबाला पहुंचने का आश्वासन दिया। साथ ही यूनियन ने मई और जून माह में सदस्यता अभियान चलाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार और विभागीय अधिकारियों द्वारा कई बार रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नेताओं ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं, इसके बावजूद लंबे समय से उन्हें कई प्रकार के भत्तों से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को रात्रि भत्ता, शिक्षा भत्ता, एलटीसी भत्ता, वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता, सिलाई भत्ता और जूता भत्ता लंबे समय से नहीं दिया गया है। इसके अलावा जोखिम भरा कार्य करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ते का लाभ भी नहीं मिल रहा। नेताओं ने यह भी कहा कि कोरोना काल में कर्मचारियों को “कोरोना योद्धा” कहा गया, लेकिन उनका 18 माह का महंगाई भत्ता आज तक जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन


यूनियन नेताओं जयकुंवार दहिया, जुबेर खान, वीरेंद्र सिंह और जयसिंह चौहान ने कहा कि यदि सरकार जल्द समस्याओं का समाधान नहीं करती तो रोडवेज कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने सरकार और परिवहन मंत्री से बातचीत कर समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की। प्रदर्शन एवं गेट मीटिंग में फखरुद्दीन खान, मुफीद खान, कुलदीप सिंह, विक्रम सिंह, पवन सहित सैकड़ों कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें