राजधानी में यमुना नदी पर बना सिग्नेचर ब्रिज लंबे समय से आत्महत्या की घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। अब इस डेथ स्पॉट की छवि बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ब्रिज का रखरखाव लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अपने हाथ में ले लिया है। इसके साथ ही पुल पर सुरक्षा के लिहाज से गार्डों की तैनाती भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा कि आने वाले दिनों में आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाए जाएंगे।