फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose wala Murder: मूसेवाला की हत्या पर दिल्ली में भी सियासत गर्म, कांग्रेसियों ने किया केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन

Mon, 30 May 2022 02:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रदर्शन के दौरान अनिल चौधरी ने कहा कि मूसेवाला की सरेआम हत्या के लिए 'आप' सरकार जिम्मेदार है। अरविंद केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि मूसेवाला की सुरक्षा वापस क्यों ली गई।
विज्ञापन
दिल्ली कांग्रेस का केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन - फोटो : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर पंजाबी गायक, रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मानसा के जवाहरके गांव में रविवार शाम पांच बजे ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। आज इस हत्याकांड के विरोध में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


यह प्रदर्शन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में पंजाबी गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की पंजाब में आप सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद हुई हत्या के विरोध में सिविल लाइंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास किया गया।

इस दौरान एक कार्यकर्ता ने अपने गले में रस्सी डालकर विरोध प्रदर्शन किया। उसे लेकर पुलिस खासा सतर्क रही कि कहीं मामला गंभीर रूप न ले ले। प्रदर्शनकारियों ने सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर से केजरीवाल के आवास की ओर मार्च किया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान अनिल चौधरी ने कहा कि मूसेवाला की सरेआम हत्या के लिए 'आप' सरकार जिम्मेदार है। अरविंद केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि मूसेवाला की सुरक्षा वापस क्यों ली गई, जबकि उनकी जान को खतरा था और यह बात की पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों की जानकारी में थी।

दो कारों में सवार होकर आए थे हमलावर
सिद्धू के हमलावर दो कारों में सवार होकर आए थे। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सिद्धू अपनी थार गाड़ी से दो साथियों के साथ जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला जा रहे थे। हमले में उनके साथी घायल हैं, जिन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाबी रैपर की सुरक्षा में चार जवान तैनात थे। इनमें से दो सुरक्षाकर्मियों को पंजाब सरकार ने शनिवार को वापस बुला लिया था। हत्या के वक्त दोनों सुरक्षाकर्मी सिद्धू के साथ नहीं थे।

सिद्धू हमेशा बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलते थे, लेकिन रविवार को वह अपनी थार लेकर गए थे। हत्या की जिम्मेदारी उत्तर भारत के नामी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पोस्ट करके ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें