फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियाम की ई-20 रिपोर्ट दबाव में वापस करवाई : केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-आप का दावा कि 28 जुलाई की रिपोर्ट 4 अगस्त को ली गई वापस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर ई-20 को लेकर सियाम की रिपोर्ट दबाव में वापस करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि सियाम की रिपोर्ट में लिखा कि ई-20 में क्लोराइड और नमी बहुत ज्यादा है, जिससे गाड़ियां खराब हो रही हैं। केजरीवाल ने कहा कि सियाम ने 28 जुलाई को केंद्र सरकार को यह रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें ऑटोमोबाइल निर्माताओं के संयुक्त शोध के बाद कहा गया था कि ई-20 में नमी और क्लोराइड अधिक होने से इंजन और अन्य पुर्जों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सियाम पर दबाव डालकर 4 अगस्त को रिपोर्ट वापस करवा ली।
विज्ञापन


इसके बाद सियाम की ओर से कहा गया कि रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ी है और तथ्यों को दोबारा जांचने की जरूरत है। केजरीवाल ने सवाल किया कि जब विज्ञान और इंजीनियरिंग कह रहे हैं कि ई-20 खराब है, तो सरकार इसे देश पर जबरन क्यों थोप रही है। आप ने मांग की कि रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए और ई-20 को लेकर जनहित में पारदर्शी फैसला लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें