फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एसआई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कमरे में खून से लथपथ मिल शव; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 03 Mar 2024 10:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मधु विहार थाने में तैनात एसआई गणेश कुर्ना ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गणेश हैदराबाद के रहने वाले थे। काफी समय से गणेश का फोन नहीं लग रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इससे कुछ अनहोनी की आशंका हुई। 

विज्ञापन


तुरंत, स्थानीय पुलिस एसआई के गणेश के फ्लैट पर पहुंची, जहां ताला लगा हुआ था। स्टाफ ने पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी में जाकर खिड़की से फ्लैट के अंदर देखा तो पता चला कि फ्लैट के अंदर एसआई गणेश मृत पड़े थे और उनकी गोद में उनकी सरकारी पिस्टल पड़ी हुई थी। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने फायर आर्म से आत्महत्या की है। मामले में आगे की जरूरी पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें