फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSR की छात्रा के साथ दिनदहाड़े अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी में लेडी श्रीराम कॉजेल (एलएसआर) की छात्रा के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को पकड़कर नीचे गिरा दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन


छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित छात्रा रेलवे केबड़े अधिकारी की बेटी है। वारदात के समय वह कॉलेज से घर लौट रही थी।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित 19 वर्षीय छात्रा हुडको पैलेस में रहती है और एलएसआर कॉलेज में की छात्रा है। वह क्लास अटेंड करने केबाद सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पैदल ही घर लौट रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा

जब वह मूलचंद फ्लाइओवर के नीचे से डिफेंस कॉलोनी के जे ब्लाक में मकान नंबर 8 के पास पहुंची तो उसे अहसास हुआ कि कोई उसका पीछा कर रहा है। जब वह पीछे मुड़कर देखने लगी तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया।

छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे नीचे गिरा दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा ने शोर मचाना शुरू किया तो वहां रहने वाली एक महिला घर से बाहर निकली। महिला को देखकर आरोपी  मौके से भाग गया।

डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। उसे पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें