राजधानी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सभी छोटे-बड़े मंदिरों में भगवान कृष्ण के स्वागत में खास तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।
जन्माष्टमी के लिए खासकर बिड़ला मंदिर, इस्कॉन, झंडेवालान व अन्य मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। यहां कान्हा की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियों व पूजा के इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी खास व्यवस्था की जा रही है।