फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder Case: छलका पिता का दर्द, बोले- एक साल होने को, पर अब तक नहीं कर पाए बेटी का अंतिम संस्कार

Mon, 20 Mar 2023 06:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

साकेत कोर्ट में श्रद्धा हत्याकांड की सुनवाई के बाद श्रद्धा के पिता ने कहा, 'मेरी बेटी की हत्या का एक साल मई में पूरा हो जाएगा और मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं कर पाया हूं।'
विज्ञापन
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल अपने लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला द्वारा हत्या की गई श्रद्धा वाकर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। सोमवार को श्रद्धा के पिता विकास वाकर ने कोर्ट में सुनवाई के बाद कहा कि उनकी बेटी की हत्या का एक साल मई में पूरा हो जाएगा, लेकिन वह अभी तक उसका अंतिम संस्कार नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन


साकेत कोर्ट में श्रद्धा हत्याकांड की सुनवाई के बाद श्रद्धा के पिता ने कहा, 'मेरी बेटी की हत्या का एक साल मई में पूरा हो जाएगा और मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं कर पाया हूं।' उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, 'आरोपी को मौत की सजा दिए जाने के बाद मैं अंतिम संस्कार करूंगा।'

उन्होंने यह भी कहा कि वह अंतिम संस्कार करने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि मुकदमे की समाप्ति के बाद ही उनकी मृत बेटी के शरीर के अंग उन्हें सौंपे जाएंगे। विकास वाकर ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि आरोपी को मौत की सजा दी जाए और समयबद्ध तरीके से सुनवाई हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम मुकदमे के समापन के बाद ही अंतिम संस्कार करने की स्थिति में होंगे। यह एक सवाल है कि यह कब संपन्न होगा और मुझे अपनी बेटी के शरीर के अंग मिलेंगे।'

उधर, विकास वाकर की वकील सीमा कुशवाहा ने कहा कि निर्भया केस को अंजाम तक पहुंचने में सात साल लग गए। इस मामले को निर्भया मामले की तरह खत्म होने में सालों नहीं लगने चाहिए। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर अपनी दलीलें पूरी कर ली हैं और इस मामले में अब अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें