फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder Case: आफताब के वकील ने कहा- दो दिन से ज्यादा की पुलिस रिमांड का करेंगे विरोध

Mon, 21 Nov 2022 09:30 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के आफताब की रिमांड और बढ़ाने की मांग करने की उम्मीद है क्योंकि आरोपी का नार्को टेस्ट अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि कोर्ट ने 17 नवंबर को आदेश में इसे पांच दिन के अंदर कराए जाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
श्रद्धा मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के वकील ने कहा है कि वह आरोपी की दो दिन से ज्यादा की पुलिस रिमांड का विरोध करेगा। पूनावाला की पांच दिन की रिमांड मंगलवार को खत्म हो रही है।

विज्ञापन




दिल्ली पुलिस के आफताब की रिमांड और बढ़ाने की मांग करने की उम्मीद है क्योंकि आरोपी का नार्को टेस्ट अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि कोर्ट ने 17 नवंबर को आदेश में इसे पांच दिन के अंदर कराए जाने के लिए कहा था।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र देते हुए पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग की। कोर्ट मंगलवार को इस पर फैसला ले सकता है। आफताब पूनावाला के वकील अबिनाश कुमार ने कहा कि पूरी संभावना है कि पुलिस मंगलवार को आफताब की रिमाडं बढ़ाने की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, ''अगर वे दो दिन से ज्यादा की रिमांड मांगते हैं तो इस तर्क पर उसका विरोध करूंगा कि वह पहले से ही लंबे समय से पुलिस कस्टडी में है।''

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें