जनता बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को राष्ट्रपति भवन का भ्रमण कर सकेगी। जनता सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक एक-एक घंटे के पांच स्लॉट में राष्ट्रपति भवन का दौरा कर सकेगी।
राष्ट्रपति भवन एक दिसंबर से जनता के लिए सप्ताह में पांच दिन खुलेगा। सोमवार को एक आधिकारिक आदेश में यह सूचना दी गई।
विज्ञापन
अधिसूचना के अनुसार, जनता बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को राष्ट्रपति भवन का भ्रमण कर सकेगी। जनता सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक एक-एक घंटे के पांच स्लॉट में राष्ट्रपति भवन का दौरा कर सकेगी।
अधिसूचना में बताया गया कि जनता राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर में भी सप्ताह में मंगलवार से रविवार तक का दौरा कर सकेगी। हालांकि आधिकारिक अवकाश के दिन प्रवेश नहीं मिलेगा। देश के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास राष्ट्रपति भवन में हर रविवार को सुबह आठ बजे से नौ बजे तक लोग चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी भी देख सकेंगे। कार्यक्रम शनिवार को नहीं होगा।
विज्ञापन
चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी एक सैन्य परंपरा है, जिसमें हर सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए नए सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने के लिए मनाई जाती है।
जो लोग राष्ट्रपति भवन का दौरा करना चाहते हैं वे http://rashtrapatisachivalaya.gov.in/rbtour. पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।