भोपुरा रोड पर शालीमार गार्डन के पास शनिवार देर रात कोहरे के कारण रास्ता नहीं दिखने से एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया।
गनीमत रही कि आसपास से गुजर रहे वाहन ट्रक की चपेट में नहीं आए। आसपास के लोगों ने ट्रक में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। ट्रैफिक पुलिस ने रविवार सुबह ट्रक को सड़क से हटवाया।
शनिवार रात करीब एक बजे मोहन नगर की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक भोपुरा की ओर जा रहा था। शालीमार गार्डन कट के पास पहुंचते ही अचानक ट्रक ड्राइवर को कोहरे की वजह से रास्ता नहीं दिखा और ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया।
इस दौरान आसपास से कई गाड़ियां गुजर रहीं थीं, परंतु गनीमत रही वह ट्रक की चपेट में नहीं आई। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और ट्रक चालक को बाहर निकाला। सुबह ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक को हटवाया।
टीआई अनिल कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही ट्रक को हटवा दिया गया था। ट्रक चालक को किसी प्रकार की चोटें नहीं आई है।
उधर, यूपी गेट के पास भी एनएच-24 पर अनियंत्रित होकर एक मिक्सर ट्रक रेलिंग तोड़ता हुए ढलान पर जाकर फंस गया। राहगीरों ने चालक और हेल्पर को बाहर निकाला गया।
हालांकि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। पुलिस द्वारा क्रेन मंगवाकर ट्रक को बाहर निकाला गया। वहीं, शनिवार रात को वसुंधरा में भी एक तेज रफ्तार कार कोहरे के कारण नाले में जा गिरी।
सेक्टर-15 के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और नाले में गिर गई। लोगों ने चालक हरेंद्र को बाहर निकाला। बाद में कार को निकाला गया।