फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हिंदू कॉलेज के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डूटा ने जताई आपत्ति, प्रिंसिपल के आश्वासन के विपरीत नोटिस जारी करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने हिंदू कॉलेज में शिक्षकों को जारी कारण बताओ नोटिस पर आपत्ति जताई है। यह नोटिस सात सितंबर को हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक से संबंधित है। डूटा ने कॉलेज प्रशासन से इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की है।
विश्वविद्यालय ने तीन शिक्षकों को अनुशासनहीनता और आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नोटिस जारी किए थे। डूटा के अनुसार, हिंदू कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन ने यह मामला उठाया था। इसके बाद डूटा प्रतिनिधियों ने कॉलेज के प्रिंसिपल से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने पूरे प्रकरण पर चर्चा की थी। बैठक में प्रिंसिपल ने स्पष्ट आश्वासन दिया था कि सात सितंबर की गवर्निंग बॉडी बैठक के संबंध में किसी भी शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किया जाएगा। इस आश्वासन के आधार पर डूटा ने स्टाफ एसोसिएशन को सूचित किया था कि मामला सुलझ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूटा का कहना है कि आश्वासन के विपरीत नोटिस जारी करना संस्थागत भरोसे का उल्लंघन है। संगठन ने मांग की है कि सभी कारण बताओ नोटिस तुरंत वापस लिए जाएं। साथ ही, सात सितंबर की बैठक से जुड़े मामले में संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें