फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी चाहिए तो 30 जून तक जमा करे फार्म

Wed, 17 Jun 2015 01:24 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसी में फार्म न जमा करने वाले ग्राहकाें की सब्सिडी की धनराशि 30 जून के बाद लैप्स हो जाएगी। जनपद में करीब 8 प्रतिशत ग्राहकों के फार्म एजेंसियों में जमा नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


यदि इन ग्राहकों ने अप्रैल से जून तक मार्केट रेट पर सिलेंडर लिए है तो फार्म जमा न करने की स्थिति पर धनराशि उनके एकाउंट नहीं भेजी जाएगी।

गैस एजेंसियों में पहल योजना के तहत गैस सब्सिडी फार्म जमा किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जनपद में कई हजार ऐसे ग्राहक हैं जिन्हाने सब्सिडी फार्म जमा नहीं किया है और न ही एकाउंट नंबर और आधार कार्ड को बैंक से अपलिंक कराया है।

ये ग्राहक अप्रैल से जून तक मार्केट रेट पर सिलेंडर लेते रहे हैं। पहले यह नियम था कि जैसे ही ग्राहक सब्सिडी फार्म बैंक या एजेंसी में जमा कराएगा वैसे ही सब्सिडी की एडवांस धनराशि और सब्सिडी राशि उसके एकाउंट में ट्रांसफर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म न जमा करने पर यह धनराशि नहीं मिलेगी। गैस एजेंसियों ने 30 जून तक ग्राहकों को पार्किंग पीरियड दे रखा है।

इस बीच ग्राहक यदि फार्म भर देते हैं तो उन्हें सब्सिडी की धनराशि मिल जाएगी। 30 जून के बाद एजेंसियों में फार्म जमा नहीं हो पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें