फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में नए नोट जमा करने वालों का टोटा

Tue, 06 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोटबंदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद बैंकों में नए नोटों की वापसी का प्रतिशत बेहद कम है। यानी बेहद कम लोग नए नोट जमा करने के लिए आ रहे हैं।  लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एके सिंह ने बताया कि सिंडिकेट बैंक की जिले में 29 शाखाएं हैं। लेकिन नए नोट लोगों के हाथों में आने के बाद बेहद कम संख्या में वापस आए हैं।
विज्ञापन


यही हाल दूसरे अन्य बैंकों की शाखाओं का भी है। इसलिए बैंकों को नए नोट देने के लिए आरबीआई का सहारा लेना पड़ रहा है। दरअसल, आम दिनों में निकासी के लिए बैंक  उन रुपयों का भी उपयोग करते हैं, जो पूरे दिन में जमा किए जाते हैं। फिलहाल ऐसे नोट की संख्या बेहद कम है।

आरबीआई से भी नहीं मिल रहे 100 के नोट
लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर का कहना है कि आरबीआई से भी 100 के नोट मिलने अब बंद हो गए हैं। 100 की खेप अब लोगों के पास ही है। ऐसे में उनके पास से वापस नहीं आने के कारण इसे दोबारा नहीं दिया जा पा रहा है। इस वजह से बैंकों की परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन


बैंकों ने तय की 4000 से दस हजार की लिमिट
बैंकों में कैश की कमी की वजह से खाताधारकों के लिए चेक से निकासी की सीमा घटा दी गई है। सेक्टर-18 के एक्सिस बैंक की शाखा में सोमवार को बचत खाता वाले ग्राहकों को चेक से केवल 4000 रुपये दिए जा रहे थे। बैंक प्रबंधन का कहना है कि उनके पास कैश की कमी है और सबको कुछ न कुछ देना है, इसलिए ऐसा किया जा रहा है। वहीं कुछ बैंकों की ओर से दस हजार की लिमिट तय की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें