फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग

Sat, 20 Dec 2014 12:36 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 में बृहस्पतिवार देर रात शार्ट सर्किट के कारण पूजा सामग्री की दुकान में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते बराबर की दो और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना दमकल और दुकान मालिकों को दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण तीनों दुकानों में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

प्रह्लादगढ़ी निवासी बबीता की सेक्टर-16 में जानह्वी पूजाघर के नाम से पूजा सामग्री की दुकान है। इसके बराबर में गढ़वाल पनीर और एंपायर एसोसिएट्स की दुकानें भी हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब पौने तीन बजे जानह्वी पूजा घर में अचानक आग लग गई। पड़ोसी राजीव ने तुरंत दमकल और दुकान के मालिकों को घटना की सूचना दी।

जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग ने बराबर में बनी गढ़वाल पनीर और एंपायर एसोसिएट्स की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया था। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग के कारण पूजन सामग्री की दुकान में रखा करीब साढ़े छह लाख रुपये कीमत का सामान और गढ़वाल पनीर की दुकान में रखा फ्रिज तथा प्लास्टिक की कैरेट एवं एसोसिएट्स ऑफिस में रखी फाइलें व कीमती सामान जल गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें