पूर्वी दिल्ली। पांडव नगर मार्केट में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों और दुकानदारों को मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है। बाजार परिसर में शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं होने और नियमित सफाई न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दिनभर कारोबार करने वाले दुकानदारों और कर्मचारियों के लिए यह समस्या अधिक गंभीर बनी हुई है। बाजार में ग्राहकों की आवाजाही के बावजूद बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की दिशा में पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मार्केट पदाधिकारी रूपेंद्र शर्मा का कहना है कि परिसर में शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं होने से दुकानदारों और कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर बाजार से बाहर जाना पड़ता है। इससे उनका समय बर्बाद होता है और कारोबार भी प्रभावित होता है। वहीं, नियमित सफाई नहीं होने से बाजार परिसर में गंदगी बनी रहती है। उन्होंने संबंधित विभाग से शौचालय और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को राहत मिल सके। संवाद