फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट देने से मना करने पर दुकानदार को मारा चाकू

Mon, 06 May 2019 10:58 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में रविवार देर रात सिगरेट देने से मना करने पर एक युवक ने बुजुर्ग के पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में जय प्रकाश गुप्ता (64) को डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जय प्रकाश गुप्ता परिवार के साथ तिकोना पार्क, ज्वाला नगर में रहते हैं। वह ज्वाला नगर चौक के पास अपनी दुकान चलाते हैं। जय प्रकाश के बेटे प्रशांत गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान के सामने एक रेस्तरां हैं। 

रात करीब 10 बजे जय प्रकाश दुकान बंद रहे थे। इसी दौरान सामने वाले रेस्तरां से एक युवक उनकी दुकान पर सिगरेट लेने पहुंच गया। जय प्रकाश ने दुकान बंद करने के कारण युवक को सिगरेट देने से मना किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर जय प्रकाश के पेट में घोंप दिया।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शोर शराबा सुनकर राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।  पुलिस रेस्तरां व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें